राजेंद्र सेतु पर मेगा ब्लॉक, 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक 400 से अधिक ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

राजेंद्र ग्राम (सिमरिया)-बरौनी रेलखंड पर निर्माण कार्य के चलते 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक मेगा ब्लॉक लिया जाएगा. इस दौरान राजेंद्र सेतु पर 400 से अधिक ट्रेनों का परिचालन रद्द, डायवर्ट या आंशिक रूप से प्रभावित होगा. यात्रियों को यात्रा से पूर्व नवीनतम जानकारी लेने की सलाह दी जाती है.

Train Cancellation News: दिनकर ग्राम (सिमरिया)-बरौनी रेलखंड पर निर्माण कार्य के लिए 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक मेगा ब्लॉक लिया जाएगा. इस दौरान राजेंद्र सेतु पर ट्रेनों का परिचालन व्यापक रूप से प्रभावित रहेगा. रेलवे की प्रारंभिक योजना के अनुसार अलग-अलग तिथियों में 400 से अधिक ट्रेनें रद्द, डायवर्ट या आंशिक रूप से प्रभावित होंगी.

डबल लाइन कनेक्शन के लिए होगा नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य

रेलवे के अनुसार सिमरिया-बरौनी मुख्य लाइन पर नए रेल पुल को डबल लाइन से जोड़ने और नए कनेक्शन के कार्य के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा. इसी वजह से राजेंद्र सेतु होकर गुजरने वाली अधिकांश ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है.

हालांकि रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यदि नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य की तिथि या अवधि में बदलाव होता है, तो ट्रेनों के परिचालन कार्यक्रम में भी संशोधन किया जा सकता है.

इन प्रमुख ट्रेनों के परिचालन पर रहेगा असर

रेलवे की सूची के अनुसार विभिन्न तिथियों में कई ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा। इनमें प्रमुख रूप से—

  • 20 सितंबर: हावड़ा–जयनगर एक्सप्रेस
  • 21 सितंबर: हावड़ा–जयनगर, जयनगर–हावड़ा, कमला गंगा एक्सप्रेस
  • 22 सितंबर: हावड़ा–जयनगर, जयनगर–हावड़ा, सहरसा–राजेंद्र नगर इंटरसिटी, राजेंद्र नगर–सहरसा इंटरसिटी, कमला गंगा एक्सप्रेस
  • 25 सितंबर: मिथिला एक्सप्रेस, गंगासागर एक्सप्रेस, जनसेवा एक्सप्रेस, आसनसोल–गोरखपुर, मैथिली एक्सप्रेस, रांची–गोरखपुर एक्सप्रेस
  • 26 सितंबर: मिथिला एक्सप्रेस, कोलकाता–जयनगर और कोलकाता–सीतामढ़ी एक्सप्रेस

इसके अलावा 23 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच भी अलग-अलग तिथियों में कई ट्रेनों के रद्द रहने की संभावना है.

कई ट्रेनों का मार्ग बदला जाएगा

रेलवे ने कई ट्रेनों का मार्ग भी बदला है। प्रमुख डायवर्ट ट्रेनों में शामिल हैं—

  • उधना–जयनगर एक्सप्रेस
  • जयनगर–आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस (मुजफ्फरपुर होकर)
  • बलिया–सियालदह एक्सप्रेस
  • मौर्य एक्सप्रेस
  • पूर्वांचल एक्सप्रेस
  • लोकमान्य तिलक टर्मिनस–डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस
  • अमरनाथ एक्सप्रेस
  • हैदराबाद–रक्सौल एक्सप्रेस
  • हावड़ा–रक्सौल मिथिला एक्सप्रेस
  • गोरखपुर–संबलपुर मौर एक्सप्रेस
  • बागमती एक्सप्रेस

इनमें से कई ट्रेनें मुंगेर, किऊल, जमालपुर, सोनपुर, पाटलिपुत्र, मालदा टाउन, कटिहार और मुजफ्फरपुर मार्ग से चलाई जाएंगी.

इंटरसिटी ट्रेनों पर भी पड़ेगा असर

मेगा ब्लॉक का असर इंटरसिटी ट्रेनों पर भी पड़ेगा. 24 सितंबर को 15504 पटना–सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस को सोनपुर में ही शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा.

रेलवे की योजना के अनुसार राजेंद्र सेतु से होकर गुजरने वाली लगभग सभी प्रमुख ट्रेनों का परिचालन किसी न किसी रूप में प्रभावित रहेगा. यात्रियों को यात्रा से पहले रेलवे द्वारा जारी नवीनतम समय-सारिणी और ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aman gautam

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >