Samastipur News: मवि देसुआ में क्विज व निबंध प्रतियोगिता आयोजित

Samastipur News: Quiz and essay competition organized in Mavi Desua

Samastipur News, Quiz and essay competition organized in Mavi Desua: उजियारपुर : प्रखंड के मध्य विद्यालय देसुआ में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं के बीच क्विज और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. देसुआ पब्लिक लाइब्रेरी समिति के सदस्यों एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं की संयुक्त आयोजन में हुई प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को 6 नवंबर को छात्र समागम के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा. एचएम संदीप कुमार व देसुआ लाईब्रेरी के कोषाध्यक्ष आनंद ठाकुर की देखरेख में संपन्न हुई प्रतियोगिता के आयोजन में नीतीश वत्स, शिवम कुमार, सोनू कुमार, रंजीत कुमार, रामानुज कुमार, चंदन कुमार, सूरज सिंह पालीवाल, नवीन सिंह, सुप्रिया सिंह, प्रियंका कुमारी, किरण कुमारी, कुमारी अनामिका, पूजा केसरी, पूजा शर्मा, अमित कुमार आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >