समस्तीपुर: सरायरंजन में किशोरी को न्याय दिलाने के लिए फूटा आक्रोश, कैंडल मार्च निकाल थाने का किया घेराव

सरायरंजन में किशोरी को न्याय दिलाने और आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने थाना का घेराव किया। पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है।

सरायरंजन थाना घेराव:  समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को न्याय दिलाने और मामले में आरोपित शिक्षक की अविलंब गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. सोमवार को बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सरायरंजन थाना का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की.

कैंडल मार्च के बाद थाने पर हुई नुक्कड़ सभा

घेराव से पहले आक्रोशित लोगों ने सरायरंजन बाजार से प्रखंड मुख्यालय होते हुए थाना परिसर तक कैंडल मार्च निकाला. थाना परिसर पहुंचने के बाद यह मार्च एक नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गई. इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व संयुक्त रूप से संजीव कुमार इंकलाबी और प्रभाष कुमार ईश्वर ने किया.

प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगें व चेतावनियां:

  • आरोपित की अविलंब गिरफ्तारी: वक्ताओं ने कहा कि घटना के आठ दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार करने में नाकाम रही है.
  • 48 घंटे का अल्टीमेटम: प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि 48 घंटे के भीतर आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा.
  • चक्का जाम का ऐलान: गिरफ्तारी न होने की स्थिति में 'न्याय की भीख यात्रा' निकाली जाएगी और सड़कों पर चक्का जाम किया जाएगा.
  • पीड़ित परिवार की गुहार: सभा में मौजूद पीड़िता के लाचार पिता ने भावुक होकर प्रशासन से बेटी को न्याय और सुरक्षा दिलाने की गुहार लगाई.

प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार

प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक पीड़ित परिवार को उचित न्याय और आरोपित को सख्त सजा नहीं मिल जाती, तब तक उनका चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें: विमेंस कॉलेज समस्तीपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल-कूद प्रतियोगिता का भव्य आगाज, चार ग्रुप में बंटीं छात्राएं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >