Samastipur News:बूथों पर होगी पेयजल और शौचालय की समस्या

विधानसभा चुनाव के दौरान प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर शौचालय और पेयजल की गंभीर समस्या हो सकती है।

Samastipur News:मोरवा. विधानसभा चुनाव के दौरान प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर शौचालय और पेयजल की गंभीर समस्या हो सकती है। बताया जाता है कि पेयजल और शौचालय की व्यवस्था पहले से ही पूरे प्रखंड क्षेत्र में बदहाल है लेकिन इसकी सुधार की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। बताया जाता है कि अधिकांश विद्यालयों के शौचालय उपयोग लायक नहीं है तो पीएचईडी की उदासीनता की वजह से अधिकांश पंचायत में पेयजल की गंभीर समस्या है ।नल जल की व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। ऐसे में बूथों पर आने वाले लोगों एवं मतदान कर्मियों को शौचालय एवं पेयजल की समस्या से रूबरू होना पड़ेगा। बताया जाता है कि बड़े पैमाने पर अधिकारियों के द्वारा बूथों के भौतिक सत्यापन के दौरान पेयजल और शौचालय की व्यवस्था पर ध्यान देने की बात बताएं जा रही है लेकिन अब तक जो हालात दिखाई दे रहे हैं उसे शौचालय और पेयजल की समस्या परेशानी का सबब बन सकता है।

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >