समस्तीपुर में गर्भवती महिला ने लगाई फांसी, पति से फोन पर झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम

Bihar Suicide News: समस्तीपुर के बेलसंडी गांव में पारिवारिक विवाद के बाद एक गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पति से फोन पर झगड़े के कुछ देर बाद महिला ने साड़ी का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Bihar Suicide News: समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के बेलसंडी गांव में मंगलवार की रात एक गर्भवती महिला ने साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली. घटना लरझाघाट थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 की है. मृतका की पहचान 22 वर्षीय चांदनी कुमारी के रूप में हुई है, जो पप्पू सदा की पत्नी थी. बताया जा रहा है कि महिला आठ माह की गर्भवती थी और उसका एक छोटा बच्चा भी है.

पति करता है पंजाब में मजदूरी

परिवारवालों के अनुसार, घटना से कुछ ही देर पहले चांदनी की फोन पर अपने पति से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. पप्पू सदा पिछले पांच महीनों से पंजाब में मजदूरी करता है. मंगलवार शाम दोनों के बीच फोन पर बहस हुई, जिसके बाद चांदनी काफी देर तक बच्चों के साथ रोती रही. परिजनों ने उसे समझाया और फिर बाहर चौक पर चले गए.

छप्पर में साड़ी से लटकी हुई मिली लाश

जब रात में चांदनी के ससुर अर्जुन सदा घर लौटे, तो पोते के रोने की आवाज आई. भीतर जाकर देखा तो चांदनी छप्पर में साड़ी से लटकी हुई थी. शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे और महिला को नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना पर लरझाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

डीएसपी ने क्या कहा?

डीएसपी रोसड़ा सोनल कुमारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद का प्रतीत होता है. महिला ने घरेलू कलह के चलते आत्महत्या की है. फिलहाल मायके पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन पुलिस जांच में जुटी है. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है.

Also Read: बिहार में बाढ़ से उजड़ते आशियाने, तबाही और बेबसी की कहानी, पढ़िए पिछले चार वर्षों में जनता ने क्या कुछ खोया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >