Samastipur News:ताजपुर बाजार में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने को लेकर शनिवार को ताजपुर पुलिस के साथ बाजार क्षेत्र के आसपास समस्तीपुर एवं मोरवा विधानसभा में फ्लैग मार्च निकाला.

Samastipur News:ताजपुर : अर्धसैनिक बलों ने शांतिपूर्ण, भयमुक्त और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने को लेकर शनिवार को ताजपुर पुलिस के साथ बाजार क्षेत्र के आसपास समस्तीपुर एवं मोरवा विधानसभा में फ्लैग मार्च निकाला. फ्लैग मार्च एसएचओ शंकर शरण दास के नेतृत्व में थाना परिसर से निकल कर बाजार क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहे होते हुए एनएच 28 से सटे चक मोतीपुर होते हुए वापस थाना पहुंचा. फ्लैग मार्च में एसआई राजवंश कुमार, ललित सिंह समेत अर्धसैनिक बल के जवान शामिल थे. इस दौरान लोगों से शांति और सद्भाव बनाये रखने की अपील की गई. एसएचओ ने बताया कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह से शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने को तत्पर हैं. उन्होंने कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करें. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कानून व्यवस्था में बाधा डालने या चुनाव को प्रभावित करने वालों के खिलाफ कानूनी करवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन चुनाव को लेकर पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >