Samastipur News:छेड़छाड़ की घटना में कार्रवाई नहीं होने से लोगों में आक्रोश

थाना क्षेत्र के एक गांव में 1 जुलाई को एक बच्ची के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई थी.

Samastipur News:खानपुर : थाना क्षेत्र के एक गांव में 1 जुलाई को एक बच्ची के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई थी. जिसकी प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. इसमें आरोपी खानपुर थाना के चौकीदार है. हैरानी की बात यह है कि घटना को 17 दिन बीत चुके हैं, लेकिन आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. वहीं पीड़िता 2 जुलाई को न्याय की आस लेकर अपने परिजनों के साथ खानपुर थाना पहुंची. थानाध्यक्ष मनोज सिंह को पूरी घटना की जानकारी दी. उसने लिखित में आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की थी. थानाध्यक्ष ने पीड़िता को कार्रवाई का आश्वासन तो दिया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है. क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता को लेकर गहरी नाराजगी देखी जा रही है. लोगों का कहना है कि जब कानून की रक्षा करने वाले ही कानून तोड़ने लगे तो आम जनता का भरोसा टूटना स्वाभाविक है. स्थानीय लोगों के बीच यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग पूछ रहे हैं कि क्या पुलिस अपने ही महकमे के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने से बच रही है. इस पूरे मामले ने खानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >