पेंशन भुगतान में देरी पर भड़के पूसा के पेंशनर, कुलपति से मिलने का लिया निर्णय

समस्तीपुर में डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के पेंशनरों ने मासिक बैठक में समय पर पेंशन नहीं मिलने पर गंभीर चिंता जताई. सदस्यों ने आर्थिक कठिनाइयों का हवाला देते हुए कुलपति से तत्काल समाधान की मांग की है.

Samastipur News: पूसा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय परिसर के पेंशनर भवन में पेंशनरों की मासिक बैठक आयोजित हुई. बैठक में समय पर पेंशन भुगतान नहीं होने पर सदस्यों ने गहरी नाराजगी जताई और इसे गंभीर समस्या बताया.

बैठक की अध्यक्षता दीनेश्वर रजक ने की.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप

बीते माह की पेंशन नहीं मिलने पर जताई चिंता

बैठक में सदस्यों ने कहा कि पिछले माह की पेंशन का भुगतान अब तक नहीं हुआ है. समय पर पेंशन नहीं मिलने से पेंशनभोगियों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और उनकी दैनिक जरूरतें प्रभावित हो रही हैं.

कुलपति से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

बैठक में निर्णय लिया गया कि पेंशनरों का एक शिष्टमंडल विश्वविद्यालय के कुलपति से मुलाकात करेगा.

प्रतिनिधिमंडल कुलपति को ज्ञापन सौंपकर लंबित पेंशन का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराने और भविष्य में समय पर पेंशन जारी करने की मांग करेगा.

जल्द समाधान की उठी मांग

पेंशनरों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से आग्रह किया कि पेंशन भुगतान में हो रही देरी का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि सेवानिवृत्त कर्मियों को आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े.

यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Subash chandra ku

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >