समस्तीपुर: रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक कारणों से कुछ ट्रेनों के रद्दीकरण एवं मार्ग परिवर्तन का निर्णय लिया गया है. ट्रेनों का रद्दीकरण. ट्रेन संख्या 14005/14006 सीतामढ़ी – आनंद विहार – सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन 19 फरवरी से 28 फरवरी तक रद्द रहेगी. ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन: ट्रेन संख्या 12561 जयनगर – नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन 19 फरवरी से 28 फरवरी तक अपने नियमित मार्ग छपरा – गोरखपुर – औंरिहार जं – प्रयागराज – कानपुर के स्थान पर छपरा – गोरखपुर – बाराबंकी – लखनऊ – कानपुर के रास्ते चलेगी. ट्रेन संख्या 12562 नई दिल्ली – जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन 19 फरवरी से 28 फरवरी तक अपने नियमित मार्ग कानपुर – प्रयागराज – औंरिहार जंक्शन – गोरखपुर – छपरा के स्थान पर कानपुर – लखनऊ – बाराबंकी – गोरखपुर – छपरा के रास्ते चलेगी.
मानिकपुर-प्रयागराज-औरिहार के स्थान पर मानिकपुर -छिवकी-जीवनाथपुर-वाराणसी- जौनपुर-औड़िहार के रास्ते चलाई जाने वाली ट्रेनें में18 से 28 फरवरी तक लोकमान्य तिलक टर्मिनल से खुलने वाली 11061 लोकमान्य तिलक-जयनगर एक्सप्रेस और 18 से 27 फरवरी तक जयनगर से खुलने वाली 11062 जयनगर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस इस रूट से जाएगी. 19 एवं 26 फरवरी को पुणे से खुलने वाली 11033 पुणे-दरभंगा एक्सप्रेस और 21 से 28 फरवरी को दरभंगा से खुलने वाली 11034 दरभंगा-पुणे एक्सप्रेस चलेगी.Kumbh Special Trains: 10 दिनों में चली 14 कुंभ स्पेशल ट्रेनें
समस्तीपुर : पिछले 10 दिन में समस्तीपुर मंडल ने 14 कुंभ स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं. जिससे कुंभ जाने वाले अधिकांश यात्रीगण सुगमता से यात्रा कर पाए. समस्तीपुर रेल मंडल निरन्तर प्रमुख स्टेशनों पर जैसे कि जयनगर, रक्सौल, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, मधुबनी में वरीय अधिकारीगण के नेतृत्व में कुल 720 वॉलिंटियर, वाणिज्य एवं टिकट चेकिंग स्टाफ भीड़ पर नजर बनाएं हुए हैं. 19 फरवरी को कोई कुंभ स्पेशल ट्रेनें परिचालित नहीं हो रही है. आवश्यकता अनुसार एवं भीड़ की स्थिति देखते हुए रेल प्रशासन हर तरह से तैयार है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
