Samastipur: पटोरी थाना के सात राजस्व गांव अब हलई थाना क्षेत्र में शामिल

सरकार के नए फैसले के अनुसार, पटोरी थाना क्षेत्र के सात राजस्व गांवों को अब हलई थाना क्षेत्र में शामिल कर दिया गया है. इस परिसीमन के बाद हलई थाना के अधीन गांवों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है. नई व्यवस्था के तहत, इन गांवों की सुरक्षा और पुलिसिंग की जिम्मेदारी अब हलई थाना पुलिस की होगी, जिससे स्थानीय निवासियों को अपनी शिकायतों और अन्य पुलिस संबंधी कार्यों के लिए सही स्थान पर पहुंचने में आसानी होगी.

Morwa News: सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के बाद पटोरी थाना क्षेत्र के सात राजस्व गांवों को अब हलई थाना क्षेत्र में शामिल कर दिया गया है. नए परिसीमन के बाद हलई थाना क्षेत्र में आने वाले गांवों की संख्या 38 से बढ़कर 45 हो गयी है. अब इन गांवों की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिसिंग की जिम्मेदारी हलई थाना पुलिस की होगी.

इन गांवों का बदला थाना क्षेत्र

थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देश के आलोक में पटोरी थाना क्षेत्र से जुड़े सात राजस्व गांवों को हलई थाना में शामिल किया गया है. पुलिस की ओर से क्षेत्र के लोगों को इसकी जानकारी दी जा रही है, ताकि किसी शिकायत या फरियाद के लिए लोग अब पटोरी थाना के बजाय हलई थाना पहुंचें.

अधिसूचना के अनुसार मरीचा पंचायत के हुसैनीपुर, वनडीह असली, वनडीह दाखिली और मरीचा हुसैनीपुर तथा केशो नारायणपुर पंचायत के सैदपुर मिल्की, खनुआ सहित कुल सात राजस्व गांव अब हलई थाना के अधीन होंगे.

अब 45 गांवों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

बताया गया कि पहले हलई थाना क्षेत्र में 11 पंचायतों के कुल 38 गांव शामिल थे. सात नये राजस्व गांवों के जुड़ने के बाद अब हलई थाना क्षेत्र में कुल 45 गांव हो गये हैं. पुलिस द्वारा नये जुड़े गांवों के लोगों को थाना क्षेत्र में हुए बदलाव की जानकारी दी जा रही है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की शिकायत या पुलिस संबंधी कार्य के लिए उन्हें सही थाना पहुंचने में परेशानी न हो.

यह भी पढ़ें: सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj kumar verma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >