Samastipur News:स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में खाना खाने उतरा यात्री, छूटा बैग

खाना खाने उतरे यात्री का सामान समस्तीपुर में छूट गया. जिसे मुजफ्फरपुर में बरामद किया गया. जानकारी अनुसार रात के समय 21:15 बजे जब उपनिरीक्षक पीके चौधरी रूटीन गश्त में थे.

Samastipur News:समस्तीपुर : खाना खाने उतरे यात्री का सामान समस्तीपुर में छूट गया. जिसे मुजफ्फरपुर में बरामद किया गया. जानकारी अनुसार रात के समय 21:15 बजे जब उपनिरीक्षक पीके चौधरी रूटीन गश्त में थे. एक व्यक्ति पास आया. वह कुछ बोल नहीं पा रहा था. जिसे आराम से बैठने के लिए कह कर पूछने पर बताया कि उनका नाम संतोष यादव है. वह 12561 स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट के एस 2 में 20 नंबर सीट पर दरभंगा से नई दिल्ली के लिए यात्रारत थे. जब गाड़ी समस्तीपुर स्टेशन आई तो वह ट्रेन से उतरकर बाहर कुछ खाने पीने का सामान लाने चले गये. वापस जब लौटे तब गाड़ी प्रस्थान कर चुकी थी. तत्काल उप निरीक्षक पीके चौधरी ने उनका डिटेल प्राप्त करते हुए सुरक्षा नियंत्रण समस्तीपुर को सूचना दी. सूचना को पोस्ट मुजफ्फरपुर पर देने काे कहा. मुजफ्फरपुर पर तैनात आरक्षी सुशील कुमार ने ट्रेन के मुजफ्फरपुर आगमन पर संबंधित कोच में गाड़ी के अल्प अवधिकारी ठहराव के दौरान छूटे हुए दो बैग को खोजा. यात्री संतोष यादव को सामान सुपुर्द किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >