नाले के ओवरफ्लो से सड़क पर जलजमाव,ठीक नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

दलसिंहसराय के वार्ड-25 में नाले के ओवरफ्लो से सड़क पर जलजमाव और बीमारी का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी दी है।

प्रतिनिधि,दलसिंहसराय : नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नं-25, लोकनाथपुर, शनिदेव मंदिर के पास नाले का पानी ओवरफ्लो होकर मुख्य सड़क पर बह रहा है.इससे मोहल्ले के लोगों एंव राहगीरों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है और गंभीर बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है. इसे लेकर मोहल्ले के इंद्रदेव सिंह,सकलदेव सिंह,कपिल देव सिंह, इंद्रजीत सिंह,कमलदेव सिंह, राजदेव सिंह,टुनटुन कुमार,चुन्नू कुमार, प्रदीप कुमार,रामदेव सिंह,राहुल देव सिंह,रोहन देव सिंह,कन्हैया कुमार सहित कई लोगो ने बताया गंदे पानी और जलजमाव के कारण बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है.मच्छर बढ़ने से डेंगू,मलेरिया जैसी गंभीर बीमारी फैलने का भी डर है. इसे लेकर पूर्व में कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद दलसिंहसराय को पत्र लिखकर त्वरित कार्रवाई की मांग की थी.परन्तु कोई कार्रवाई नहीं होता देख अब सभी लोग आंदोलन का मन बना लिए है.अगर जल्द से जल्द इसे ठीक नहीं किया गया तो सभी मोहल्ले वासी एकजुट होकर आंदोलन करेंगे.सभी ने जनहित और स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नाले की तत्काल सफाई एवं मरम्मत कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kunal kumar gupt

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >