Samastipur News:चकसिकंदर पंचायत में पेयजल के लिए हाहाकार

प्रखंड के चकसिकन्दर वार्ड एक महादलित बस्ती में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है. नल-जल आपूर्ति योजना को बंद कर दिये जाने से सैकड़ों परिवार को पेयजल के लिए भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

Samastipur News:मोरवा : प्रखंड के चकसिकन्दर वार्ड एक महादलित बस्ती में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है. नल-जल आपूर्ति योजना को बंद कर दिये जाने से सैकड़ों परिवार को पेयजल के लिए भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. नल- जल आपूर्ति योजना शुरू होने के बाद बिना छत वाले जिस कुएं का गंदा पानी लोगों ने पीना छोड़ दिया था. उसी कुएं का पानी मजबूरी में पीना पड़ रहा है. भीषण गर्मी के कारण कुएं का पानी भी सूख जाने से पेयजल के दूर तक भटकना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों के अनुसार निजी जमीन में नल जल योजना की बोरिंग होने के कारण, बकाया नहीं दिये जाने की बात बता कर जलापूर्ति बंद कर दिया गया है. राजद कार्यकर्ता संतोष कुमार यादव के अनुसार पीएचडी के अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई थी. जेई द्वारा जांच भी कराई गई है. बावजूद नल जल आपूर्ति योजना नहीं चलाये जाने से लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. विदित हो कि प्रखंड के सोंगर, बाजितपुर करनैल, इन्द्रवाड़ा सहित अधिकांश पंचायतों का भी यही हाल है.

योजनाओं को जमीन पर उतारने को लेकर हुई चर्चा

सिंघिया : प्रखंड परिसर स्थित पंचायत समिति भवन में बीडीओ विवेक रंजन की अध्यक्षता में भीम समग्र सेवा अभियान की सफलता को लेकर बैठक हुई. इसमें सरकार द्वारा चलायी जा रही 22 लोक कल्याणकारी योजनाओं को जमीन पर प्रभावी ढंग से लागू करने और जरूरतमंदों तक इनका लाभ पहुंचाने को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई. बीडीओ ने बताया कि इन योजनाओं में जन्म प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, शौचालय, वासभूमि, उज्ज्वला योजना सहित अन्य योजनाएं शामिल हैं. उन्होंने कहा कि प्रखंड की सभी 14 पंचायतों में प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को विशेष शिविरों का आयोजन किया जायेगा. जहां लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराये जायेंगे. इस मौके पर सीओ कुमारी सरिता रानी, राजस्व पदाधिकारी प्रभाकर झा, एमओ राज कुमार झा, बीपीआरओ संतोष चौरसिया, बीईओ मनोज झा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PREM KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >