Samastipur News:स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान समाहरणालय प्रांगण में चलाया गया.

Samastipur News:समस्तीपुर : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान समाहरणालय प्रांगण में चलाया गया. इस अवसर पर जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा, उप विकास आयुक्त शैलजा पांडेय, तथा नज़ारत उपसमाहर्ता सह नोडल पदाधिकारी मीडिया कोषांग रजनीश कुमार राय उपस्थित थे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे मतदान को एक लोकतांत्रिक उत्सव के रूप में मनाएं और इसे जीवन के विविध रंगों, कला और संस्कृति से जोड़कर मतदान करने लिए लोगों को प्रेरित करने का आह्वान किया. इस अवसर पर मेहंदी, रंगोली, पेंटिंग सहित विभिन्न रचनात्मक थीम आधारित गतिविधियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया. पहले मतदान, फिर जलपान तथा आपका वोट, आपका भविष्य जैसे प्रेरणादायी नारों से उपस्थित लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित किया गया. इन रचनात्मक कार्यक्रमों का उद्देश्य मतदाता सहभागिता बढ़ाना और लोकतंत्र के महापर्व में सभी को सक्रिय रूप से शामिल करना था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >