सिक्सर, कारतूस व दबिया के साथ एक गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के एक गांव से आपराधिक स्वभाव के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. थाना प्रभारी अजीत कुमार त्रिवेदी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति राजपुर जौनापुर पंचायत के कोन्ही टोली निवासी रामजीवन महतो का पुत्र प्रमोद महतो है.

मोहनपुर : थाना क्षेत्र के एक गांव से आपराधिक स्वभाव के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. थाना प्रभारी अजीत कुमार त्रिवेदी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति राजपुर जौनापुर पंचायत के कोन्ही टोली निवासी रामजीवन महतो का पुत्र प्रमोद महतो है. वह बाइक से एक अन्य व्यक्ति के साथ जा रहा था. उसने पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने की कोशिश की. पुलिस को संदेह हुआ तो खदेड़ने लगी. एक व्यक्ति भागने में सफल रहा. भागने वाले का नाम जगदीश महतो के पुत्र सुमन महतो बताया गया है. पकड़े गये व्यक्ति प्रमोद महतो के पास से एक देसी सिक्सर, एक कारतूस, एक दबिया तथा बाइक बरामद किये गये हैं. मोहनपुर पुलिस दोनों की आपराधिक चरित्र की जांच करने में लगी हुई है. गिरफ्तार व्यक्ति प्रमोद कुमार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >