समस्तीपुर में NSUI का अनोखा प्रदर्शन, जूते पॉलिश और पकौड़े तलकर जताया विरोध

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर NSUI ने समस्तीपुर में 'राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस' मनाया. केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया. पकौड़े तलने और जूते पॉलिश कर युवाओं ने अपना गुस्सा जाहिर किया.

समस्तीपुर न्यूज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर गुरुवार को समस्तीपुर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने ‘राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस’ मनाया. इस दौरान केंद्र सरकार की रोजगार नीतियों के विरोध में कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया. लकड़ी के चूल्हे पर पकौड़े तलने के साथ सड़क किनारे लोगों के जूते पॉलिश किए गए. कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजन कुमार वर्मा ने की.

रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरा

प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई नेताओं ने बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. वक्ताओं ने कहा कि बड़ी संख्या में युवा उच्च शिक्षा और डिग्री हासिल करने के बाद भी रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं. उन्होंने रोजगार नीतियों में बदलाव और युवाओं के लिए पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने की मांग की.

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजन कुमार वर्मा ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी ने हर साल एक करोड़ रोजगार देने की बात कही थी. उन्होंने कहा कि किसी भी काम को छोटा नहीं माना जाना चाहिए, चाहे वह पकौड़े तलना हो या जूते पॉलिश करना. लेकिन पढ़े-लिखे युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप सम्मानजनक रोजगार मिलना चाहिए.

पकौड़े तलकर और जूते पॉलिश कर जताया विरोध

चाय, पकौड़े व पूरी तल विरोध प्रदर्शन करते एनएसयूआई कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के लिए पकौड़े तलने और जूते पॉलिश करने का तरीका अपनाया. कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह प्रदर्शन युवाओं के रोजगार और उनके भविष्य से जुड़े सवालों को सामने रखने के लिए किया गया है.

कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से रोजगार के अवसर बढ़ाने और युवाओं के भविष्य को लेकर ठोस नीतियां बनाने की मांग की. प्रदर्शन के दौरान सड़क किनारे जूते पॉलिश करते और चूल्हे पर पकौड़े तलते कार्यकर्ताओं को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी जुटी.

कांग्रेस नेताओं ने भी लिया हिस्सा

कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अबू तमीम और एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष अभिनव अंशु भी शामिल हुए. नेताओं ने बेरोजगारी को गंभीर मुद्दा बताते हुए सरकार से रोजगार के क्षेत्र में ठोस कदम उठाने की मांग की.

कार्यक्रम में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रितेश चौधरी, युवा कांग्रेस पूसा प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार, कांग्रेस के पूर्व महासचिव मुकेश कुमार चौधरी समेत कई कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे. बड़ी संख्या में छात्र और युवा कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया.

प्रदर्शन के दौरान राजन ठाकुर, धीरज कुमार, अभिषेक कुमार, आदित्य कुमार, अभिषेक राजा, भरत कुमार, पीयूष कुमार, सोनी पासवान, मनीष कुमार, एकलाक रहमान सिद्दीकी, सुशील राय और छात्र नेता नवनीत यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.

यह भी पढे़ं:

समस्तीपुर पुलिस लाइन में पसरा मातम, दो मासूम बेटों और बीमार मां को छोड़ गई मालती

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prakash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >