नगर निगम वित्तीय वर्ष के पहले महीने में ही राजस्व वसूली में सुस्त

समस्तीपुर नगर निगम की राजस्व वसूली अप्रैल महीने में काफी धीमी रही है। लक्ष्य के मुकाबले केवल 7.91% ही वसूली हो पाई है, जो प्रशासन के लिए चिंता का विषय है।

प्रतिनिधि, समस्तीपुर : नगर निगम के वित्तीय वर्ष 2026-27 के पहले महीने अप्रैल 2026 के राजस्व संग्रहण की रफ्तार धीमी रही. नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी इस रिपोर्ट में जहां पिछले वित्तीय वर्ष (मार्च 2026 तक) में निगम ने लक्ष्य से 134.% अधिक की बंपर वसूली कर शानदार प्रदर्शन किया था, वहीं नए वित्तीय वर्ष के पहले महीने की शुरुआत थोड़ा सुस्त नजर आ रहा है.अप्रैल महीने में कुल ₹9.71 करोड़ से अधिक के कुल मांग के मुकाबले केवल ₹76.90 लाख (7.91%) का ही संग्रहण हो पाया है. जबकि पिछले वर्ष का प्रदर्शन बहुत बेहतर रहा. वार्षिक लक्ष्य ₹9,43,99,930.00 (लगभग ₹9.44 करोड़) था. वास्तविक वसूली ₹12,67,24,596.00 (लगभग ₹12.67 करोड़) रुपये हुई थी. लक्ष्य का 134.24% राजस्व वसूली हुई थी. नए वित्तीय वर्ष के पहले महीने (अप्रैल 2026) में निगम के पास बकाया और चालू मांग मिलाकर कुल ₹9,71,64,710.00 की देनदारी थी, जिसमें से केवल ₹76,90,349.98 का ही संग्रहण किया जा सका है.कर्पूरी बस पड़ाव का ₹69,42,000.00 में सुरक्षित जमा राशि के साथ डाक हुआ.होर्डिंग्स की ₹14,93,000.00 में बंदोबस्ती हुई.लगुनियां सूर्यकंठ कोरबद्धा हाट का ₹4,85,000.00 में डाक हुआ.मगरदही घाट दुर्गा पूजा मेला का ₹7,650.00 की शत-प्रतिशत वसूली के साथ बंदोबस्ती हुई. प्रशासनिक कार्यवाहियां एवं अन्य आंकड़े वित्तीय आंकड़ों के अलावा रिपोर्ट में निगम क्षेत्र के कुछ अन्य महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्यों का भी उल्लेख है. पिछले वर्ष निगम ने लक्ष्य से ऊपर जाकर शानदार काम किया था, लेकिन अप्रैल 2026 के आंकड़ों से स्पष्ट है कि प्रॉपर्टी टैक्स और ट्रेड लाइसेंस जैसे बड़े क्षेत्रों में अभी शुरुआत काफी धीमी है. प्रॉपर्टी टैक्स में केवल 6.32% और दुकान किराए में महज 2.28% की वसूली चिंताजनक है. नगर निगम प्रशासन को आने वाले महीनों में अपनी टीमों को सक्रिय कर इस गैप को पाटने की आवश्यकता होगी, ताकि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन को दोहराया जा सके. राजस्व का मुख्य जरिया -कुल मांग- कुल वसूली - वसूली प्रतिशत प्रॉपर्टी टैक्स - 8,25,00,000.00 -52,13,095.98- 6.32% बस स्टैंड - 69,42,000.00- 19,09,050.00- 27.50% दुकान किराया- 12,00,000.00 -27,340.00- 2.28% विज्ञापन- 14,93,000.00- 1,46,650.00- 9.82% भवन निर्माण अनुमति शुल्क -30,00,000.00 -2,45,564.00- 8.19% ट्रेड लाइसेंस- 5,00,000.00- 10,000.00- 2.00% कोरबद्धा हाट -4,85,000.00- 1,31,000.00- 27.01% मगरदही घाट दुर्गा पूजा मेला -7,650.00- 7,650.00- 100.00%

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Girija nandan sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >