Samastipur : सांसद खेल महोत्सव में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित

प्रखंड क्षेत्र के केराई में सांसद खेल महोत्सव बुधवार को संपन्न हुआ.

विभूतिपुर . प्रखंड क्षेत्र के केराई में सांसद खेल महोत्सव बुधवार को संपन्न हुआ. इसका उदघाटन स्थानीय सांसद सह केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय ने किया. इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा की प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरे भारत मे सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. आज खेलो भारत के तहत विभूतिपुर में बेटियों ने कबड्डी खेल मे भाग लेकर खुद को राष्ट्रीय स्तर के साथ जोड़ेगी. कल यही गांव की बेटी देश के लिए खेलेगी यही मेरा आशीर्वाद है. कार्यक्रम का संचालन मुखिया सह भाजपा के मंडल अध्यक्ष चंद्रमणी प्रसाद सिंह ने किया. इस अवसर पर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित कर महोत्सव की खानापूर्ति की गई. प्रतियोगिता में सिरसी और केराई के बीच हुई भिड़ंत मे केराई की टीम विजय रही . मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शशिधर झा, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतीश झा, युवामोर्चा प्रदेश नेता गुंजन मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष रमाकांत राय, गौरीशंकर पोद्दार, कमलकांत राय, रविंद्र पासवान, सरपंच अरुण कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार, संतोष झा, पवन प्रसाद, सत्यनारायण सिंह, चंदन मिश्रा, चंद्रभुषण, आनंद, महेंद्र प्रसाद सिंह, मनोज कुमार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >