Samastipur: गंगा का जलस्तर 46.85 मीटर पहुंचा, कई सड़कों पर चढ़ा गंगा-वाया नदी का पानी

समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर प्रखंड में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 1.35 मीटर ऊपर बना हुआ है, जिससे बाढ़ का पानी तेजी से नए इलाकों में फैल रहा है. कई सड़कें जलमग्न होने से आवागमन बाधित हुआ है और बच्चों की सुरक्षा के लिए 18 विद्यालयों को बंद कर दिया गया है.

Samastipur Flood News: गंगा नदी में जलस्तर स्थिर रहने के बावजूद मोहिउद्दीननगर प्रखंड के दियारा क्षेत्र में बाढ़ का पानी तेजी से नये इलाकों में फैल रहा है. इससे हजारों की आबादी प्रभावित होने लगी है. कई गांव चारों तरफ से गंगा के पानी से घिर गये हैं, जबकि कई प्रमुख सड़कों पर पानी चढ़ जाने से आवागमन प्रभावित हुआ है. जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए करीब डेढ़ दर्जन विद्यालयों को भी बंद कर दिया गया है.

खतरे के निशान से 1.35 मीटर ऊपर गंगा

गंगा के सरारी कैंप पर तैनात जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को गंगा का जलस्तर 46.85 मीटर तक पहुंच गया है. यह खतरे के निशान 45.50 मीटर से 1.35 मीटर अधिक है.

हालांकि, बीते दो दिनों से गंगा के जलस्तर की प्रवृत्ति स्थिर बनी हुई है. इसके बावजूद पानी का फैलाव नये क्षेत्रों में जारी है.

बोचहा, दुबहा, रासपुर पतसिया पूरब, रासपुर पतसिया पश्चिम, महमद्दीपुर, कुरसाहा, हरैल, तेतारपुर, राजपुर जौनापुर और डुमरी दक्षिणी धरणीपट्टी पंचायतों के नये इलाकों में गंगा और वाया नदी का पानी फैल गया है.

कई सड़कों पर चढ़ा पानी, आवागमन प्रभावित

गंगा और वाया नदी का पानी कई सड़कों पर चढ़ जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. बेरी-मटिऔर सड़क, दियारा मोड़-जौनापुर सड़क, आनंदगोलवा-गोलापट्टी और चापर-बाबापट्टी समेत कई मार्गों पर पानी फैल गया है.

इन सड़कों पर आवागमन करना लोगों के लिए जोखिम भरा हो गया है. स्थानीय लोगों को जरूरी काम के लिए पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है.

तटबंधों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट

नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जल संसाधन विभाग और स्थानीय प्रशासन तटबंधों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड पर है. धमौन बॉर्डर से लेकर बिशनपुर बेरी बांध तक विशेष निगरानी रखी जा रही है.

रात के समय भी निगरानी जारी रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है. संवेदनशील स्थानों पर जल संसाधन विभाग के वॉलिंटियर्स की तैनाती की गयी है.

18 विद्यालयों को किया गया बंद

गंगा और वाया नदी में जल वृद्धि को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर शिक्षा विभाग ने करीब डेढ़ दर्जन विद्यालयों को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है.

मोहिउद्दीननगर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सृष्टि सागर ने बताया कि प्रखंड के 14 विद्यालयों को बंद किया गया है. वहीं मोहनपुर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजू कुमार के अनुसार वहां 4 विद्यालयों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है.

प्रभावित विद्यालयों के शिक्षकों को पत्र जारी कर अन्य विद्यालयों में प्रतिनियुक्त किया गया है.

यह भी पढ़ें

Samastipur News: राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में सृष्टि कुमारी ने जीता गोल्ड, उजियारपुर की टीम ने किया शानदार प्रदर्शन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >