Samastipur News:पंचगामा में उप स्वास्थ्य केंद्र का विधायक ने किया शिलान्यास

प्रखंड के हरिपुर पंचायत के पंचगामा गांव में विधायक वीरेंद्र कुमार ने उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया.

Samastipur News:रोसड़ा : प्रखंड के हरिपुर पंचायत के पंचगामा गांव में विधायक वीरेंद्र कुमार ने उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया. साथ ही भूमि पूजन किया. बिहार चिकित्सा सेवा एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड द्वारा फ्री फेव से इस हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भवन का शिलान्यास कर कार्यारंभ किया गया है. भाजपा के पश्चिमी मंडल अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष नूनू प्रसाद झा ने बताया कि विधायक के प्रयास से रोसड़ा प्रखंड में पांच उप स्वास्थ्य केंद्र बन रहा है. मौके पर मुखिया राजेंद्र पासवान, जिपा राजेश यादव, सरपंच लाली पासवान, पंसस पंकज झा, राम प्रकाश महतो, भाजपा नेता घनश्याम राय, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, मुरारी चौधरी, नवनीश झा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह, लोक जनशक्ति पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अरविंद पासवान आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >