बदमाशों ने चाकू मार किया जख्मी, रेफर

भैंस चारा कर लौट रहे युवक को अपराधियों ने चाकू मारकर जख्मी कर दिया.

कल्याणपुर . थाना क्षेत्र के रामभद्रपुर पंचायत के छकन टोली गांव में भैंस चारा कर लौट रहे युवक को अपराधियों ने चाकू मारकर जख्मी कर दिया. घायल की पहचान नीरो राय के 27 वर्षीय पुत्र उगन राय के रूप में हुई है. घायल के परिजनों की मानें तो शांति नदी पर बने रेलवे पुल पार करने के दौरान बाइस नंबर पाया के समीप बुधवार की शाम भैंस चराकर घर लौट रहे पशुपालक को कुछ बदमाशों ने अचानक रोकते हुए गालीगलौज की. विरोध करने पर चाकू मारकर कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. ग्रामीणों का बताना है कि शाम के समय एक खेत की ओर भैंस चली गयी थी. इसको लेकर विवाद हुआ था. घटना के बाद छकन टोली गांव से परिजनों ने इलाज के लिए हायाघाट पीएससी में ले जाया गया है. जहां युवक के गंभीर स्थिति देखते हुए डाक्टर ने दरभंगा रेफर कर दिया है. थानाध्यक्ष विकास केशव ने बताया कि सूचना मिली है. मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >