सोनपुर मंडल ने शुरू किया रहें स्मार्ट, बनाओ स्मार्ट कार्ड अभियान

मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद को प्रतीकात्मक रूप से एटीवीएम स्मार्ट कार्ड भेंट कर रहो स्मार्ट, बनाओ स्मार्ट कार्ट कार्ड अभियान शुरू किया.

समस्तीपुर : सोनपुर मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रौशन कुमार ने मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद को प्रतीकात्मक रूप से एटीवीएम स्मार्ट कार्ड भेंट कर रहो स्मार्ट, बनाओ स्मार्ट कार्ट कार्ड अभियान शुरू किया. रहो स्मार्ट, बनाओ स्मार्ट कार्ड के तहत सोनपुर मंडल द्वारा अनारक्षित टिकट यात्रियों के नकद रहित मुफ्त टिकटिंग को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से एटीवीएम स्मार्ट कार्ड को यात्री तक पहुंचाने का प्रयास है. मंडल के टीटीई, बुकिंग काउंटर के कर्मचारियों एवं वाणिज्य निरीक्षक के द्वारा एटीवीएम स्मार्ट कार्ड की लोकप्रियता एवं उसकी बिक्री के लिए प्रयास किया जायेगा. नई पहल की शुरुआत करते हुए मंडल रेल प्रबंधक ने इस बात पर जोर देते हुए कहे की स्मार्ट कार्ड का उपयोग करके यात्री अपना यात्रा को और भी स्मार्ट और सुविधाजनक बना सकते हैं. स्मार्ट कार्ड धारक को 3% का किराया में अतिरिक्त छूट प्राप्त होता है. सोनपुर मंडल के 10 प्रमुख स्टेशनों पर 28 एटीवीएम लगे हैं जिसमें मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, बेगूसराय खगड़िया, बरौनी, मानसी, नवगछिया, दलसिंहसराय लखमीनिया आदि है. वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोशन कुमार ने कहा कि इस पहल से लोगों को टिकट काउंटर पर लगने वाली लंबी कतारों से छुटकारा दिलायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >