Samastipur News:महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने की नुक्कड़ सभा

प्रखंड के डिहुली, राजेश्वर चौक, भूषण चौक, मालती, बेलारी, महेशपट्टी सहित उजियारपुर स्टेशन चौक पर नुक्कड़ सभा की.

Samastipur News: उजियारपुर : महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को लोकतंत्र बचाओ, मताधिकार बचाओ जत्था निकाल कर प्रखंड के डिहुली, राजेश्वर चौक, भूषण चौक, मालती, बेलारी, महेशपट्टी सहित उजियारपुर स्टेशन चौक पर नुक्कड़ सभा की. भाकपा माले नेता महावीर पोद्दार ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर संविधान, लोकतंत्र और आठ करोड़ मतदाताओं का मताधिकार छीन लेना चाहती है. उनके जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नौ जुलाई को पूरे बिहार को बंद किया जायेगा. सभा को महावीर पोद्दार, गंगा प्रसाद पासवान, दिलीप कुमार राय, आनन्द वर्द्धन, संजय कुमार, सकलदीप राय, रामलवलीन राय, अरविंद पांडेय, देवचन्द्र राय, प्रभु नारायण राय, रामाश्रय महतो, उपेन्द्र राय, कुंवर प्रसाद सहनी, उमेश मल्लिक, दिनेश पासवान आदि ने संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >