आसमान में छाये रहेंगे हल्के बादल, मौसम रहेगा शुष्क

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 06 से 10 नवम्बर 2024 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है.

समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 06 से 10 नवम्बर 2024 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के जिलाें में आसमान में हल्के बादल आ सकते हैं. माैसम के शुष्क रहने का अनुमान है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 29 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. जबकि न्यूनतम तापमान 19 से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. इस अवधि में 4 से 5 किमी प्रति घंंटा की रफ्तार से मुख्य रूप से पूर्वा हवा चलने की संभावना है. सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 45 से 55 प्रतिशत रहने की संभावना है. मंगलवार का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. वहीं, न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस रहा,जो सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >