नवरात्र महायज्ञ को लेकर निकाली गयी कलश शोभा यात्रा

प्रखंड की धर्मपुर बांदे पंचायत के काली मंदिर परिसर में आषाढ़ी नवरात्रा के अवसर पर आयोजित नवरात्र महायज्ञ के लिए कलश शोभा यात्रा निकाली गई.

मोरवा : प्रखंड की धर्मपुर बांदे पंचायत के काली मंदिर परिसर में आषाढ़ी नवरात्रा के अवसर पर आयोजित नवरात्र महायज्ञ के लिए कलश शोभा यात्रा निकाली गई. क्षेत्र के पांच सौ इक्यावन कन्याओं एवं सैकड़ों श्रद्धालुओं द्वारा नगर परिक्रमा करते हुए कलश शोभा यात्रा यज्ञ मंडप पहुंची. यज्ञ मंडप पर पहुंचते ही माता काली, माता दुर्गा एवं अन्य भगवान के जयकारों से क्षेत्र गुंजायमान हो उठा. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महायज्ञ का शुभारंभ किया गया. नौ दिनों तक चलने वाले इस महायज्ञ के लिए स्थानीय श्रद्धालुओं का उत्साह उमड़ पड़ा है. मौके पर यज्ञ समिति के वरिष्ठ सदस्य कामेश्वर पांडेय, ब्रह्मदेव कार्जी, मनोज कुमार शर्मा, मनोहर प्रसाद सिंह, रेखा देवी, राजीव पांडेय, नीरज पांडेय, पंडित विनोद झा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >