पचपैका में निकाली गई कलश शोभा यात्रा

उजियारपुर : प्रखंड के बैकुंठपुर ब्रहण्डा पंचायत के पचपैका गांव में बुधवार को कन्या विद्यालय के समीप भूईंया स्थान में रामनवमी के अवसर पर अष्टयाम महायज्ञ का आयोजन किया गया.

उजियारपुर : प्रखंड के बैकुंठपुर ब्रहण्डा पंचायत के पचपैका गांव में बुधवार को कन्या विद्यालय के समीप भूईंया स्थान में रामनवमी के अवसर पर अष्टयाम महायज्ञ का आयोजन किया गया. श्रद्धालुओं ने कलश शोभा यात्रा पचपैका दुर्गास्थान हनुमान मंदिर से भूईया स्थान तक निकाली. इसमें 151 कन्याएं कलश शोभा यात्रा में शामिल हुई. मुख्य अतिथि जिला पार्षद सुनीता शर्मा ने कन्याओं को कलश देकर यात्रा का शुभारंभ किया गया. इस दौरान यज्ञ स्थल व आसपास के गांवों का वातावरण दिनभर भक्तिमय बना रहा. इस मौके पर रंजीत पंडित, सुजीत गिरि, प्रमोद राय, सुजीत कुमार पंडित, राहुल चौधरी, सोनेलाल महतो, हरिश्चन्द्र महतो, मंजय कुमार, कुशेश्वर राय, अभिनंदन पंडित, ओजीन्द्र पंडित, जयनाथ शर्मा सहित दर्जनों ग्रामीण सहयोग में जुटे रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >