न्यायिक दंडाधिकारी सम्मान पूर्वक विदाई

स्थानीय अधिवक्ता संघ भवन में अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह के स्थानांतरण पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

दलसिंहसराय : स्थानीय अधिवक्ता संघ भवन में अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह के स्थानांतरण पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार समीर ने की. महासचिव प्रभात कुमार चौधरी ने श्री सिंह के कार्यकाल में किये गये उनके कार्यों को एवं उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला. इस दौरान अधिवक्ताओं ने उन्हें सम्मानित किया. श्री समीर ने उनके कुशल नेतृत्व व विधिक सेवा समिति में किये गये कार्य एवं न्यायालय कार्यों को विस्तार से बताया. अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तृतीय विवेकचंद्र वर्मा, मुंसिफ स्पर्श अग्रवाल, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी निभा आनंद, लोक अभियोजक मनेंद्र नाथ ने उनके कुशल व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में अधिवक्ता अमलेन्दु भूषण सिन्हा, जयकात प्रसाद सिंह, मुन्ना प्रसाद सिन्हा, राज कुमार महतो, संजीत सिंह, संतोष कुमार सिंह, उदयकेतु चौधरी, प्रभात कुमार मिश्रा, नवीन कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार, संत कुमार, श्री राजपूत, रामसकल महतो थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >