Samastipur News:करीमनगर में बंद घर से लाखों रुपए मूल्य के जेवरात की चोरी

थाना क्षेत्र के करीमनगर स्थित एक बंद घर से ताला तोड़ कर चोरों ने लाखों रुपए मूल्य के जेवरात की चोरी कर ली.

Samastipur News:मोहिउद्दीननगर : थाना क्षेत्र के करीमनगर स्थित एक बंद घर से ताला तोड़ कर चोरों ने लाखों रुपए मूल्य के जेवरात की चोरी कर ली. घटना की जानकारी गृहस्वामी को सोमवार को मोबाइल से दी. वहीं सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. घटना को लेकर गृहस्वामी सूरज कुमार चौधरी ने बताया कि करीब तीन दिन पूर्व घर को बंद कर जीजा के श्राद्ध कर्म में भाग लेने के लिए परिवार के साथ हाजीपुर गये थे. जब घर लौटकर आया तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजे एवं अंदर के ताले टूटें पड़े हैं. सूचना डायल 112 पुलिस को भी दी गई. सभी की मौजूदगी में देखा गया कि घर के सामान यत्र-तत्र बिखरे पड़े हैं. छानबीन के क्रम में स्टोरबेल में रखे करीब चार लाख रुपए मूल्य के सोने के जेवरात गायब थे. इधर, पुलिस का बताना है कि आवेदन दिया गया. घटना को लेकर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है.

बंद घर को लगातार बना रहे हैं चोर निशाना

थाने क्षेत्र में चोर लगातार बंद घर व दुकानों को निशाना बना रहे हैं. शंकर चौक के व्यवसायी उमेश साह के बंद घर को चोरों ने बीते 21 जनवरी को निशाना बनाया था. जिसमें करीब आठ लाख रुपये मूल्य के जेवरात व सामानों की चोरी की गई थी.साथ ही 13 अप्रैल को नंदनी के नागेश्वर ठाकुर के बंद घर से चोरों ने दस लाख रुपए के सामानों की चोरी की घटना हुई थी. वहीं हेमनपुर स्थित शिक्षक श्रवण कुमार सिंह के बंद घर से 7 जून को करीब पांच लाख रुपए सामान व नकद राशि की चोरी की घटना बंद घर से हुई थी.लगातार बढ़ रही चोरी की घटना से स्थानीय लोग खौफजदा हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Ankur kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >