शाहपुर पटोरी : प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति भवन के प्रांगण में पंचायत समिति की बैठक हुई. विधायक रणविजय साहू की मौजूदगी एवं प्रमुख सुरेश राय की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक का संचालन बीडीओ डॉ कुंदन ने किया. बैठक में 15वीं एवं षष्टम वित्त आयोग, कृषि, शिक्षा,आंगनबाड़ी, मनरेगा,जन वितरण, स्वास्थ्य, पेयजल, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि विषयों पर चर्चा की गई. बैठक को संबोधित करते हुए प्रमुख ने कहा कि जो पदाधिकारी बैठक में उपस्थित नहीं हुए हैं, उनका एक दिन का वेतन काटा जाये. विभिन्न प्रतिनिधियों को बैठक का पत्र क्यों नहीं निर्गत कराया गया. पत्र किनको वितरण करना था, उसकी जांच की जाये. मुखिया कमरुल अंसारी ने आंगनबाड़ी केन्द्रों में प्रत्येक महीना जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर चर्चा की. पूर्व उप प्रमुख हरिवंश राय ने मनरेगा के कार्यों में अनदेखी का सवाल उठाया. बैठक में मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी संजीव कुमार, सीडीपीओ वर्तिका सुमन, बिजली विभाग के जेई संतोष कुमार, बीसीओ शशि शेखर, उप प्रमुख इंगला देवी, पूर्व उप प्रमुख हरिवंश राय, मुखिया संघ के अध्यक्ष अरविंद कुमार राय उर्फ डोमन राय, मुखिया सरोज देवी, नविता कुमारी, कमरुल अंसारी, पंचायत समिति सदस्य सतीश कुमार, दशरथ राय आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
