Samastipur News:सवारी ट्रेनों की लेट-लतीफी व नयी वंदे भारत ट्रेन का मुद्दा छाया रहेगा

आगामी 22 जनवरी को जेड आर यू सी सी की बैठक प्रस्तावित है. ऐसे में इस बार रेलखंड में सवारी ट्रेन की लेट-लतीफी का मुद्दा छाए रहने की उम्मीद है.

Samastipur News:समस्तीपुर : आगामी 22 जनवरी को जेड आर यू सी सी की बैठक प्रस्तावित है. ऐसे में इस बार रेलखंड में सवारी ट्रेन की लेट-लतीफी का मुद्दा छाए रहने की उम्मीद है. सदस्यों की माने तो इसके अलावा समस्तीपुर होते हुए नई वंदे भारत ट्रेन देने की मांग भी रखी जायेगी. काफी दिनों से मुजफ्फरपुर-हावड़ा के बीच वंदे भारत चलाने की उम्मीद है. इसके अलावा रोसड़ा रेलखंड के दोहरीकरण को लेकर भी चर्चा होगी. क्षेत्र में रेलवे के विकास को लेकर नई योजना की रूप रेखा तैयार की जायेगी. स्पीड अप के साथ ही जो योजना चल रही है उसकी प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा होगी. बताते चलें कि क्षेत्र में संबंधित योजना, रेल विकास क्रियान्वयन आदि को लेकर यह बैठक काफी महत्व पूर्ण होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >