सरायरंजन : थाना क्षेत्र की रायपुर बुजुर्ग पंचायत स्थित एसएच 88 पर मंगलवार की दोपहर एक साइकिल सवार ट्रक की ठोकर से बुरी तरह घायल हो गया था. घायल को इलाज के लिए पटना ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई. मृतक की पहचान उक्त गांव निवासी प्रदीप सहनी (55 ) के रूप में कि गई है. घटना को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि उक्त अधेड़ घर से साइकिल से किसी काम से एस एच 88 पर जा रहा था, इसी दौरान किसी अज्ञात ट्रक चालक ने ठोकर मार दिया था. जिससे अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया था. घायल को इलाज के दौरान मौत हो गयी. इनके मौत की सूचना पाते हीं परिजनों में कोहराम मच गया है. मृतक का शव पटना से देर शाम में आया. शव के आने से ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई. ग्रामीणों ने एसएच 88 को जाम कर दिया था. जाम करने वाले लोगों ने बताया कि एसएच 88 एवं एनएच 322 में बरूना से लेकर मुसरीघरारी तथा बरूना चौक से खजुरी के बीच विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे तथा स्पीड लिमिट कर चलाने आदि की मांग की थी. एसएच 88 पर विद्यालय, तीखा मोड़, घनी आबादी इलाकों में बोर्ड लगाने एवं स्पीड ब्रेकर, स्थाई चेक पोस्ट लगाने की मांग की थी.
पंचायत समिति सदस्या के निधन पर शोक
मोरवा : प्रखंड की चकपहाड़ पंचायत के क्षेत्र संख्या एक की पंचायत समिति सदस्या राधना सिंह की पक्षाघात से आकस्मिक निधन बुधवार को हो गया. इस घटना से प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गई. विदित हो कि प्रखंड भाजपा के पूर्व अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह की पत्नी सह पंचायत समिति सदस्या राधना सिंह एक दिन पूर्व मंगलवार की सुबह पक्षाघात का शिकार हो गयी थी. परिजनों द्वारा स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया था. स्थिति बिगड़ने पर पटना के एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया. स्थिति नाजुक देख कर बुधवार को आईजीएमएस के लिए रेफर कर दिया गया. रास्ते में ही जाम में फंसे रहने की वजह से उनकी मौत हो गई. इस दुःखद घटना पर भाजपा जिला अध्यक्ष शशिधर झा, पूर्व अध्यक्ष राम सुमिरन सिंह, लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अभय कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष राम याद शांडिल्य, प्रमुख सान्या नेहा, उप प्रमुख स्मिता शर्मा, गौरव कुमार शर्मा , अवधेश शर्मा, शर्वेन्दु कुमार शरण, चमन कुमार यादव, मुखिया निक्की गिरी, पिंटू कुमार गिरी , प्रभात कुमार सिंह, फूलन कुमार सिंह, त्रिलोकी झा, सिकंदर कुमार, हरि पोद्दार आदि ने शोक प्रकट किया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
