पटेल मैदान में स्वतंत्रता दिवस की भव्य तैयारियां पूरी, प्रभारी मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

समस्तीपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पटेल मैदान में प्रभारी मंत्री दामोदर रावत ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे।

 Independence Day Samastipur: स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर समस्तीपुर जिले भर में राष्ट्रध्वज तिरंगा पूरी शान और शौकत के साथ फहराया जाएगा. जिला प्रशासन द्वारा मुख्य समारोह की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. शहर का ऐतिहासिक पटेल मैदान पूरी तरह सज-धजकर तैयार है, जहां मुख्य कार्यक्रम का भव्य आयोजन होगा.

मुख्य समारोह में बिहार सरकार के परिवहन मंत्री सह समस्तीपुर के प्रभारी मंत्री दामोदर रावत मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे. वे प्रातः 09:00 बजे पटेल मैदान में विधिवत ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे. जिला प्रशासन ने आम नागरिकों को समारोह में आमंत्रित किया है.

स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रमों का पूरा शेड्यूल

  • पटेल मैदान (प्रातः 09:00 बजे): प्रभारी मंत्री दामोदर रावत द्वारा ध्वजारोहण और परेड का निरीक्षण.
  • समाहरणालय भवन: मुख्य समारोह के समापन के तुरंत बाद समाहरणालय परिसर में ध्वजारोहण.
  • सरकारी कार्यालय: इसके पश्चात जिले के सभी सरकारी कार्यालयों और संस्थानों में राष्ट्रध्वज फहराया जाएगा.
  • महादलित टोले (दोपहर 12:00 बजे): सामाजिक समरसता के तहत चिह्नित महादलित टोलों में झंडारोहण होगा.

पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था और शानदार परेड

समारोह को लेकर पटेल मैदान और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं. परेड में बिहार पुलिस बल, गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) और एनसीसी कैडेट्स की टुकड़ियां भाग लेंगी.

ये भी पढ़ें; समस्तीपुर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस महोत्सव का शुभारंभ, 'हर घर तिरंगा' रैली ने मोहा मन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Girija nandan sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >