करही गांव में आग लगने से झोपड़ी जलकर खाक

थाना क्षेत्र के करही गांव में सोमवार की दोपहर चूल्हे की चिनगारी से रामनरेश यादव के घर में अचानक आग लग गई.

सिंघिया : थाना क्षेत्र के करही गांव में सोमवार की दोपहर चूल्हे की चिनगारी से रामनरेश यादव के घर में अचानक आग लग गई. आग की लपटे इतनी तेज उठी कि जब तक आसपड़ोस में काम कर रहे लोग वहां पहुंचते आग ने विकराल रूप ले लिया. सूचना मिलते ही थाने से फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया. तब तक फूस का मकान जल गया. घर के अंदर एक मवेशी दो बकरी और मोटरसाइकिल रखा हुआ था. खाने-पीने के सामान के साथ वस्त्र, एक मवेशी, दो बकरी जलकर राख हो गई. सीओ सरिता रानी ने बताया कि जानकारी मिली है. कर्मचारियों को घटनास्थल पर भेजा गया है. रिपोर्ट के बाद सरकारी सहायता राशि दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >