Samastipur News:पति ने रचाई दूसरी शादी, महिला ने लगाई पुलिस से गुहार

हलई थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है. महिला ने पुलिस को बताया है कि उसके रहते उसकी पति ने दूसरी शादी रचाई है

Samastipur News: मोरवा : हलई थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है. महिला ने पुलिस को बताया है कि उसके रहते उसकी पति ने दूसरी शादी रचाई है. उसके हालात पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. पुलिस ने आवेदन लेते हुए छानबीन करने की बात कही है. महिला ने पुलिस को बताया कि करीब 7 साल पहले उसके माता-पिता ने उसकी शादी थाना क्षेत्र के एक गांव के एक युवक से करवाया था. सामर्थ्य के अनुसार दहेज भी दिया गया था. शादी के कुछ दिन बाद ही उसके परिवार वालों से उसकी अनबन हो गई. उसका पति उसके साथ लगातार धोखा करता रहा और लगातार बहाने बनाते हुए उसे दूर रखा है. वह लगातार अपने मायके में ही गुजर बसर करती रही है. उसके मायके वालों की भी पारिवारिक हालात अच्छे नहीं है. इसी बीच एक बेटे को उसने जन्म दिया. उसका भरण पोषण भी उसके पति के द्वारा नहीं किया गया. पीड़ित महिला लगातार अपना अधिकार खोजती रही लेकिन उसका पति लगातार उससे दूर ही रहने लगा. मायके में ही उसे जानकारी हुई कि उसके पति ने दूसरी शादी रचा ली है. इसकी जानकारी लेने वह गांव पहुंची तो मामले को सत्य पाया. उसने पुलिस को शादी के सारे सबूत दिखायें. पारिवारिक वालों की स्थिति के बारे में जानकारी दी. पति पर कार्रवाई करने को लेकर पुलिस से गुहार लगाई. मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया गया कि महिला के आवेदन की आलोक में पुलिस छानबीन कर कार्रवाई करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >