Samastipur News:हसनपुर में एचपीवी टीकाकरण अभियान का आयोजन

प्रखंड के मध्य विद्यालय में 9 से 14 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का आयोजन किया गया.

Samastipur News:रोसड़ा : प्रखंड के मध्य विद्यालय में 9 से 14 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविन्द कुमार ने एचपीवी वैक्सीन के महत्व, इससे होने वाले लाभ एवं सर्वाइकल कैंसर से बचाव की जानकारी दी. बच्चों को समय पर टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया गया. कहा कि यह पहल किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य और भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. मौके पर अंजय कुमार, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक चंदन कुमार सिंह, फाइनेंस मैनेजर सुरेन्द्र प्रसाद, एलएस सोनम कुमारी, एएनएम कुमारी किरण, मनीषा कुमारी, कर्मी रंधीर पासवान, धीरज कुमार, शत्रुघ्न कुमार, शिवजी मिश्रा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >