घर से भागी युवती ने ट्रेन में खाया कीटनाशक

प्रेम-प्रसंग में घर से भागी युवती ने ट्रेन में कीटनाशक खा लिया. इसके बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ट्रेन के समस्तीपुर जंक्शन पर पहुंचने पर उसे रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया.

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग में घर से भागी युवती ने ट्रेन में कीटनाशक खा लिया. इसके बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ट्रेन के समस्तीपुर जंक्शन पर पहुंचने पर उसे रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल भेज दिया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार लड़की मंगलवार को अपने प्रेमी के साथ घर से भागी थी. ट्रेन में बैठकर वह जा रही थी. इसी दौरान हाजीपुर में चेकिंग के क्रम में युवती से टिकट मांगा गया तो वह समुचित जवाब नहीं दे पायी. वहीं पुलिस की दबिश को देखते हुए प्रेमी वहां से भाग गया. इसके बाद युवती को हाजीपुर जीआरपी लाया गया. जहां से उसे बुधवार को मां, भाई को सुपुर्द किया गया. मां और भाई लेने उसे हाजीपुर गये थे. वहां से 04060 स्पेशल ट्रेन पड़कर युवती परिजनों के साथ आ रही थी. इंजन के पीछे दूसरे दिव्यांग बोगी में वह बैठी हुई थी. परिजनों को बाथरूम की बात कह कर वह चली गई. काफी देर होने के बाद जब वह वापस नहीं लौटी, तो परिजन बाथरूम उसे देखने गये. जहां दरवाजा बंद देखकर आसपास के यात्रियों के मदद से उसे बाहर निकाला गया. अचेत अवस्था में देखते हुए इसकी सूचना समस्तीपुर में रेल पुलिस को भी दी गई. मौके पर वाणिज्य विभाग की टीम ने इसकी सूचना रेलवे अस्पताल को दी. जहां से चिकित्सक और एंबुलेंस भेजा गया. परिजनों की मदद से उसे रेलवे अस्पताल चिकित्सक के साथ भेजा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >