Samastipur News: उजियारपुर में नाबालिग से दुष्कर्म की घटना पर पहुंचीं जनवादी महिला समिति की राज्य महासचिव नीलम देवी, मांगी सुरक्षा

सामुहिक दुष्कर्म की घटना के बाद अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के प्रतिनिधिमंडल ने उजियारपुर पहुंचकर पीड़िता के परिवार से मुलाकात की. समिति ने न्याय का भरोसा दिलाया और प्रशासन से निष्पक्ष जांच व पीड़िता को तत्काल सहायता देने की मांग की है.

Samastipur News: दलसिंहसराय अनुमंडल अंतर्गत उजियारपुर प्रखंड में एक नाबालिग लड़की के साथ हुए दर्दनाक सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने घटनास्थल का दौरा कर मामले की विस्तृत जानकारी ली. समिति की राज्य महासचिव नीलम देवी और जिला सचिव बसंती कुमारी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल पीड़िता के घर पहुँचा और परिजनों से मुलाकात की.

परिजनों को दिलाया न्याय का भरोसा, प्रशासन से त्वरित जांच की मांग

प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए उनके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. जनवादी महिला समिति की नेताओं ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव न्याय दिलाने का पूरा भरोसा दिया. इसके साथ ही महिला समिति ने स्थानीय पुलिस-प्रशासन से मांग की है कि इस संवेदनशील मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच की जाए और घटना में शामिल सभी दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए.

पीड़िता को सुरक्षा, इलाज और सरकारी सहायता देने की अपील

समिति की राज्य महासचिव नीलम देवी ने कहा कि नाबालिग के साथ हुई यह हैवानियत बेहद निंदनीय है. उन्होंने मांग उठाई कि पीड़िता को तत्काल बेहतर से बेहतर चिकित्सीय उपचार, पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और नियमानुसार मिलने वाली सरकारी सहायता राशि अविलंब उपलब्ध कराई जाए. उन्होंने चेताया कि यदि पुलिस प्रशासन ने मामले में ढिलाई बरती तो संगठन सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगा.

यह भी पढ़ें:मुजफ्फरपुर के लाल का ब्रिटेन में बजा डंका, कनिष्क नारायण बने यूके के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मंत्री


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kunal kumar gupt

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >