समस्तीपुर में गंगा उफान पर, तटबंधों की निगरानी तेज

समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर प्रखंड से गुजरने वाली गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे प्रशासन सतर्क हो गया है। जल संसाधन विभाग तटबंधों की मरम्मत और निगरानी में जुटा है।

मोहिउद्दीननगर: समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड से गुजरने वाली गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. जल संसाधन विभाग के अनुसार गुरुवार को गंगा का जलस्तर 43.95 मीटर दर्ज किया गया, जो फिलहाल खतरे के निशान से 1.55 मीटर नीचे है. हालांकि नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है.

हर दिन 15 से 20 सेंटीमीटर बढ़ रहा जलस्तर

मोहनपुर प्रखंड स्थित सरारी कैंप पर तैनात जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता मनीष गुप्ता ने बताया कि गंगा के जलस्तर में प्रतिदिन 15 से 20 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. जलस्तर की प्रवृत्ति फिलहाल बढ़ने की बनी हुई है, इसलिए विभाग लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है.

तटबंधों पर युद्धस्तर पर चल रहा काम

गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने तटबंधों और बंडालों की निगरानी तेज कर दी है. लगातार हो रही बारिश के कारण तटबंधों पर बन रहे रेन कट की मरम्मत और भराई युद्धस्तर पर कराई जा रही है, ताकि किसी तरह की क्षति या कटाव की स्थिति उत्पन्न न हो.

सहायक नदियों पर भी नजर

सहायक अभियंता ने बताया कि विभाग की टीमें लगातार क्षेत्र का निरीक्षण कर रही हैं और सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. उन्होंने कहा कि फिलहाल घबराने जैसी स्थिति नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर सभी संवेदनशील स्थानों पर नजर रखी जा रही है.

वाया नदी का जलस्तर भी बढ़ा

गंगा की सहायक वाया नदी के जलस्तर में भी वृद्धि दर्ज की गई है. हालांकि अभी यह नदी भी खतरे के निशान से नीचे बह रही है. विभाग का कहना है कि दोनों नदियों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.

यह भी पढे़ं: रोसड़ा में पथ प्रमंडल कार्यालय स्थानांतरित करने की मांग तेज, मंत्री के दौरे से बढ़ीं उम्मीदें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >