कॉलेज का पहला दिन बना यादगार, नए छात्रों को पढ़ाई, करियर और नई शिक्षा प्रणाली का मिला मंत्र

राम निरीक्षण आत्मा राम महाविद्यालय ने सत्र 2026-30 के स्नातक प्रथम सेमेस्टर के नए छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रेरणा-सह-उन्मुखी कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को शैक्षणिक मार्गदर्शन और भविष्य की संभावनाओं से अवगत कराया गया।

Samastipur RNAR College: शहर के राम निरीक्षण आत्मा राम (आरएनएआर) महाविद्यालय में शुक्रवार को सत्र 2026-30 के स्नातक प्रथम सेमेस्टर में नामांकित छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरण-सह-उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. दो सत्रों में हुए इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पढ़ाई, अनुशासन, नई शिक्षा प्रणाली और करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप

विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र

कार्यक्रम के पहले सत्र में विज्ञान संकाय के छात्रों का स्वागत करते हुए प्रधानाचार्य प्रो. दिलीप कुमार ने नियमित कक्षाओं में उपस्थिति, शिक्षकों के निर्देशों का पालन और स्वयं नोट्स तैयार करने की आदत पर जोर दिया.

उन्होंने कहा कि केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि महाविद्यालय की शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है.

इस दौरान प्रो. सुरेंद्र प्रसाद, डॉ. संजय कुमार महतो और चंद्रशेखर सिंह समेत कई शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया.

CBCS और करियर को लेकर मिली विस्तृत जानकारी

दूसरे सत्र में कला संकाय के विद्यार्थियों को CBCS कोर्स, सेमेस्टर प्रणाली और मूल्यांकन प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई.

प्रधानाचार्य ने नई शिक्षा प्रणाली की चुनौतियों और संभावनाओं पर चर्चा करते हुए छात्रों को बेहतर भविष्य के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.

राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव रौशन ने नई शिक्षा व्यवस्था को समझने के तरीके बताए, जबकि इतिहास विभाग के डॉ. दीपक कुमार नायर ने शैक्षणिक अनुशासन और शिक्षक-छात्र संवाद के महत्व पर प्रकाश डाला.

वृक्षारोपण और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन

कार्यक्रम का संचालन मनोविज्ञान विभाग के संतोष कुमार ने किया. इस दौरान कुछ नव नामांकित विद्यार्थियों ने अपना परिचय भी दिया और अपने अनुभव साझा किए.

प्रधानाचार्य के निर्देशन में परिचय सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ.

इस अवसर पर महाविद्यालय के कई शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prakash kumar

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >