मास्क पहन कर ही परोसा जायेगा खाना

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये चलती ट्रेनों में यात्रियों को खाने के साथ ही सैनेटाइजर के पाउच भी मुहैया कराये जायेंगे. जिससे कोरोना संक्रमण की संभावना को रोका जा सका.

समस्तीपुर : कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये चलती ट्रेनों में यात्रियों को खाने के साथ ही सैनेटाइजर के पाउच भी मुहैया कराये जायेंगे. जिससे कोरोना संक्रमण की संभावना को रोका जा सका. आइआरसीटीसी की ओर से स्थानीय पदाधिकारियों को इस बाबत दिशा निर्देश जारी करते हुये पैंट्रीकार से आपूर्ति की जाने वाली खानपान के सामान के साथ ही सेंटाइजर भी उपलब्ध कराने को कहा गया है. इसके अलावा पैंट्रीकार के सभी वेटर मास्क पहनकर ही यात्रियों को खाने की समान उपलब्ध करायेंगे.

साथ ही, इस नियम का पूरी कड़ाई के साथ पालन करने की हिदायत भी दी गयी. इसके लिए रनिंग ट्रेनों के मैनजर को इस बावत मॉनीटरिंग की जवाबदेही सौंपी गयी है. इधर, आइआरसीटीसी की ओर से सभी फूड यूनिट को मास्क लगाकर ही खानपान से संबंधित किसी तरह का व्यवहार करने का आदेश दिया है.

जिसके बाद समस्तीपुर जंक्शन के आइआरसीटीसी की फूड यूनिट पर इसकी शुरुआत कर दी गयी है. इधर, समस्तीपुर रेल मंडल की ओर से कैटरिंग यूनिटों को भी इसी तरह की व्यवस्था के साथ यात्री व्यवहार करने को कहा गया है. इस बाबत आइआरसीटीसी के स्थानीय प्रबंधक ललित कुमार व विजय कुमार ने बताया कि इसकी जानकारी पैंट्रीकार संचालकों को दे दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >