Samastipur News:देसुआ में भूमि विवाद में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज

थाना क्षेत्र के भगवानपुर देसुआ पंचायत के वार्ड 9 में जमीनी विवाद में मारपीट की घटना प्रकाश में आया है.

Samastipur News: उजियारपुर : थाना क्षेत्र के भगवानपुर देसुआ पंचायत के वार्ड 9 में जमीनी विवाद में मारपीट की घटना प्रकाश में आया है. इस संबंध में स्व. राजेश्वर सिंह के पुत्र राजीव कुमार ने उजियारपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में राजीव कुमार ने कहा है कि उसका व पवन कुमार सिंह व मिहिर वत्स उर्फ गुलशन कुमार के साथ जमीनी विवाद सहित अन्य केस चल रहा है. नौ अक्टूबर की सुबह करीब छह बजे दोनों लोग एक निजी वाहन से 20 लोगों के साथ उनके घर पहुंचे. सभी हामर, ड्रील व पिस्टल लेकर बाउंड्री वॉल को तोड़ने लगे. गालीगलौज करने लगे. मारपीट के क्रम में पवन कुमार सिंह ने जेब में रहे पचास हजार रुपये नगद व मिहिर वत्स ने गले में रहे दो भरी सोना का सिकरी ले लिया. लोगों ने उनके भाई रंजन कुमार को भी जान मारने की धमकी दी है. पीड़ित ने कहा है कि पवन सिंह जमीनी विवाद को लेकर कभी भी अप्रिय घटना कर सकते हैं. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >