Bihar/Samastipur News:भरपूरा में पुलिस टीम पर हमला मामले में 18 पर प्राथमिकी दर्ज, पांच गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के भरपुरा में बस दुर्घटना के बाद भड़की भीड़ और पुलिस टीम पर हमले के मामले में अपर थानाध्यक्ष शिव नारायण कुमार के बयान पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

Bihar/Samastipur News:समस्तीपुर, विभूतिपुर: थाना क्षेत्र के भरपुरा में बस दुर्घटना के बाद भड़की भीड़ और पुलिस टीम पर हमले के मामले में अपर थानाध्यक्ष शिव नारायण कुमार के बयान पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इस मामले में 18 नामजद और कई अज्ञात लोगों के आरोपित किया गया है. पुलिस ने अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बताया जाता है कि 18 जनवरी की सुबह करीब 11:10 बजे भरपुरा में एक बस की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था.सूचना मिलते ही जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो वहां स्थिति तनावपूर्ण थी. उग्र भीड़ ने बस को पलट दिया और सड़क जाम कर राहगीरों के साथ मारपीट की जा रही थी.जब पुलिस टीम ने भीड़ को समझाने और जाम खुलवाने की कोशिश की, तो असामाजिक तत्वों ने जान मारने की नीयत से पुलिस पर हमला कर दिया लाठी, डंडे और लोहे की रॉड से पुलिसकर्मियों को पीटा गया.बीच-बचाव करने पहुंचीं ट्रेनी सब-इंस्पेक्टर खुशबू कुमारी के साथ भी आरोपियों ने अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज की. हमले में अपर थानाध्यक्ष और शिव नारायण कुमार भी जख्मी हुए हैं, जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, विभूतिपुर में कराया गया. थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि छापेमारी के दौरान निम्नलिखित 5 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इसमें श्रवण कुमार उर्फ गुड्डू कुमार,भूषण चौधरी,मृत्युंजय कुमार उर्फ मृत्युंजय चौधरी,मुकेश कुमार (अप्राथमिकी अभियुक्त),सतीश कुमार (अप्राथमिकी अभियुक्त) शामिल हैं. वहीं इस मामले में सोना बाबू, आयुष कुमार, सौरभ चौधरी, वैभव कुमार, आदेश चौधरी, चन्द्रहान्स चौधरी, मृत्युंजय चौधरी, सत्यम चौधरी, प्रियांशु झा, शिवम मिश्रा, सत्यम मिश्रा, गुड्डू कुमार, प्रियांशु कुमार, विजय चौधरी, भूषण चौधरी, चंदन चौधरी, रौशन चौधरी और प्रवीण चौधरी को नामजद किया गया है इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला और सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.पहचान किए गए अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Girija nandan sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >