Samastipur News:आसनसोल व कोलकाता के लिए चलेगी फेस्टिवल स्पेशल

गोरखपुर से आसनसाेल और कोलकाता के लिए भी अनारक्षित पूजा स्पेशल ट्रेनें चलायी जायेगी.

Samastipur News:समस्तीपुर : गोरखपुर से आसनसाेल और कोलकाता के लिए भी अनारक्षित पूजा स्पेशल ट्रेनें चलायी जायेगी. जानकारी अनुसार 03529/ 03530 नंबर की आसनसोल-गोरखपुर-आसनसोल अनारक्षित पूजा स्पेशल दो फेरा में चलायी जायेगी. यह ट्रेन आसनसोल से 22 एवं 24 अक्टूबर को बुधवार एवं शुक्रवार को व गोरखपुर से 23 एवं 25 अक्टूबर दिन गुरुवार एवं शनिवार को चलेगी. इसके अलावा 03133/03134 नंबर की ट्रेन कोलकाता-गोरखपुर-कोलकाता अनारक्षित पूजा स्पेशल ट्रेन एक फेरा में चलेगी. यह ट्रेन कोलकाता से 24 अक्टूबर दिन शुक्रवार को व गोरखपुर से 25 अक्टूबर शनिवार को चलेगी. 03530 पूजा स्पेशल गोरखपुर से दोपहर बाद 01:45 बजे प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन देवरिया, छपरा, बरौनी, जसीडीह होते हुए दूसरे दिन सुबह 03:50 बजे आसनसोल पहुंचेगी. 03134 पूजा स्पेशल गोरखपुर से रात 09.00 बजे प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन देवरिया, भटनी, छपरा, बरौनी, जसीडीह होते हुए दूसरे दिन दोपहर बाद 03:15 बजे कोलकाता पहुंचेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >