समस्तीपुर: पूसा प्रखंड के चंदौली गेहूं क्रय केंद्र में भारतीय खाद्य निगम मंडल कार्यालय की ओर से किसानों से संवाद किया गया. समस्तीपुर के मंडल प्रबंधक जनार्दन पासवान ने अध्यक्षता की. कार्यक्रम में रबी विपणन वर्ष 25-26 में गेहूं खरीद के लिए किसानों से संवाद किया गया. भारतीय खाद्य निगम ने समस्तीपुर जिले में पांच गेंहू क्रय केंद्र बनाए हैं. जो पूसा ,मोहिउद्दीननगर, पटोरी, भीरहा रोसड़ा, कल्याणपुर में 15 मार्च से खोला जा रहा है. भारत सरकार द्वारा गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है. जो की पिछले वर्ष की तुलना में 150 रुपये प्रति क्विंटल अधिक है. किसानों को यह जानकारी दी गई कि भारतीय खाद्य निगम द्वारा रजिस्टर्ड किसानों से गेहूं खरीद किया जायगा. भुगतान 48 घंटे के अंदर सीधे किसानों के खातों में कर दी जाएगी. उन्होंने बताया कि किसानों को सरकारी क्रय केन्द्रों पर गेहूं बेचने के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा. मौके पर सभा में व्यापार मंडल अध्यक्ष सह चंदौली पैक्स अध्यक्ष प्रेम कुमार झा, सौरव कुमार, राकेश कुमार शर्मा, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी राजीव नयन मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
