हसनपुर: अतापुर में चीनी मिल की कृषक गोष्ठी आयोजित, गन्ने की नई किस्मों की रोपाई पर दिया गया जोर

हसनपुर के अतापुर में चीनी मिल द्वारा आयोजित किसान गोष्ठी में विशेषज्ञों ने गन्ने की उन्नत खेती, नई किस्मों और रोग नियंत्रण के महत्वपूर्ण उपाय बताए।

Sugarcane Farmer Meet: प्रखंड क्षेत्र के अतापुर गांव में हसनपुर चीनी मिल की ओर से एक दिवसीय कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस किसान गोष्ठी में चीनी मिल के उपमहाप्रबंधक (गन्ना) रामाशंकर प्रसाद ने किसानों को शरदकालीन गन्ना रोपाई और खेत की तैयारी को लेकर कई महत्वपूर्ण एवं तकनीकी सुझाव दिए.

पुरानी किस्मों को छोड़ नई उत्तम प्रभेद चुनेंगे किसान 

उपमहाप्रबंधक ने किसानों को सलाह दी कि वे पुरानी किस्मों के स्थान पर नई और उत्तम प्रभेद जैसे सीओ 0118, सीओएलके 14201 और सीओएलके 16202 की ही रोपाई करें. इससे किसानों को कम लागत में अधिक उपज प्राप्त होगी.

गन्ना किसानों के लिए मुख्य सुझाव:

  • कीट व रोग नियंत्रण: खेतों में कीटों से बचाव और पोषण के लिए नियमित अंतराल पर फोलियर स्प्रे करने की सलाह दी गई.
  • फसल की बंधाई: जिन किसानों का गन्ना बड़ा हो गया है, उन्हें फसल को गिरने से बचाने के लिए बंधाई कराने को कहा गया.
  • यंत्रीकरण पर जोर: खेती में आधुनिक यंत्रों के उपयोग से श्रम व लागत में कमी आएगी और उत्पादन बढ़ेगा.
  • लाल क्षरण रोग से बचाव: किसानों को गन्ने में लगने वाले रेड रॉट (लाल क्षरण) रोग की पहचान और उससे बचाव के उपाय बताए गए.

गोष्ठी में मौजूद रहे कई अधिकारी व किसान

 इस अवसर पर उपमहाप्रबंधक रामाशंकर प्रसाद के साथ संदीप कुमार पाटिल, रोहित कुमार राय, गौरी शंकर यादव, मुन्ना सिंह, सीताराम मोची, दुर्गेश कुमार, सोनू सिंह, नवीन कुमार, विमलेश झा, प्रदीप कुमार और कारी सिंह समेत बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: हसनपुर: डुमरा के कुंदन ने स्केटिंग करते हुए शुरू की 250 किमी की बाबाधाम यात्रा, ग्रामीणों ने दी विदाई


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Krishana murari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >