सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान व विदाई समारोह आयोजित

सरायरंजन के केएसआर इंटर कॉलेज में रुद्राभिषेक पूजा के बाद सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

सरायरंजन, प्रतिनिधि : प्रखंड स्थित केएसआर इंटर कॉलेज में गुरुवार को कॉलेज की प्रगति, शांति व्यवस्था एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण कल्याण की कामना को लेकर रुद्राभिषेक पूजा का आयोजन किया गया. धार्मिक अनुष्ठान का नेतृत्व प्राचार्य प्रो. विनोद कुमार झा एवं शिक्षक प्रतिनिधियों के नेतृत्व में किया गया. मुख्य पुरोहित शक्तिकांत झा, देवनंदन झा, दिनेश्वर झा एवं राकेश झा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई. इस अवसर पर पुरोहितों ने कहा कि रुद्राभिषेक जैसे धार्मिक अनुष्ठान मानसिक शांति, जनकल्याण और सकारात्मक वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में समय-समय पर ऐसे आयोजन होने चाहिए, जिससे विद्यार्थियों में नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों का विकास हो.रुद्राभिषेक के उपरांत कॉलेज परिसर में सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया.इस दौरान संस्थान को वर्षों तक अपनी सेवाएं देने वाले शिक्षकों को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई. वक्ताओं ने उनके शैक्षणिक योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की. कार्यक्रम में प्रो. गंगासागर राय, प्रो. महेंद्र प्रसाद शर्मा, प्रो. शंभू झा, प्रो. लाल बहादुर पंडित, प्रो. नीलम सिन्हा, प्रो. सूर्यनंदन प्रसाद, प्रो. सुरेश झा, प्रो. रामनरेश राय, प्रो. राम विनोद कुंवर, प्रो. नवल किशोर चौधरी, प्रो. उपेंद्र महतो, प्रो. बैद्यनाथ झा, प्रो. रामसुंदर राय, प्रो. रामलक्ष्मण राय, प्रो. राम झा, प्रो. विनोद कुमार ईश्वर, प्रो. जयकांत ईश्वर, प्रो. मीरा कुमारी, प्रो. सुधीर सिंह, प्रो. अमरकांत झा, प्रो. अविनेश झा, संतोष कुमार झा, प्रकाश कुमार झा, विकेश कुमार, अरविंद ठाकुर सहित कॉलेज के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankur kumar

Published by: Janardan Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >