मृतक युवक के परिजनों को मिला 20 हजार का चेक

थाना क्षेत्र के शीतलपट्टी गांव में शनिवार को मृतक युवक सिंटू के परिजन को तत्काल प्रखंड कर्मियों ने बीस हजार रुपये का चेक दिया. इस मौके पर बताया गया कि मृत युवक के परिजनों को बीस हजार का चेक दिया गया है.

सरायरंजन : थाना क्षेत्र के शीतलपट्टी गांव में शनिवार को मृतक युवक सिंटू के परिजन को तत्काल प्रखंड कर्मियों ने बीस हजार रुपये का चेक दिया. इस मौके पर बताया गया कि मृत युवक के परिजनों को बीस हजार का चेक दिया गया है. इसके बाद जो भी सरकारी सहायता राशि होगी, वह भी दी जायेगी. विदित हो कि बीते शुक्रवार की साम को थाना क्षेत्र के शीतलपट्टी गांव में सरायरंजन बसाढ़िया मुख्य मार्ग पर टाटा 407 की ठोकर से दिवंगत लालबाबू राय के पुत्र मोटरसाइकिल सवार सिंटू कुमार की मौत हो गई थी. जिसके बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया था. घटना के बाद आज प्रखंड कर्मी द्वारा युवक के परिजनों को सहायता राशि दी गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >