Samastipur News:व्यय प्रेक्षकों ने की बैंक अधिकारियों व सहायक व्यय प्रक्षकों के साथ बैठक

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के अन्तर्गत अभ्यर्थियों द्वारा किये गये निर्वाचन व्ययों का अवलोकन करने के लिए आयोग द्वारा जिले में दो व्यय प्रेक्षक भेजे गये हैं.

Samastipur News:समस्तीपुर : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के अन्तर्गत अभ्यर्थियों द्वारा किये गये निर्वाचन व्ययों का अवलोकन करने के लिए आयोग द्वारा जिले में दो व्यय प्रेक्षक भेजे गये हैं. इनमें व्यय प्रेक्षक बी विजय और धीरज कुमार बघेल शामिल हैं. दोनों व्यय प्रेक्षकों को पांच-पांच विधानसभा क्षेत्र के लिये अधिसूचित किया गया है. दोनों व्यय प्रेक्षकों द्वारा जिले के बैंक अधिकारियों और सहायक व्यय प्रेक्षकों के साथ पूसा अवस्थित गेस्ट हाउस में प्रारंभिक स्तर की मीटिंग की गयी. व्यय प्रेक्षकों द्वारा बैंक के पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि स्वच्छ एवं निष्पक्ष चुनाव कराने हेतु बैंको में संदेहास्पद संव्यवहार का प्रतिदिन समीक्षा करते हुए रिपोर्ट अभ्यर्थी व्यय अनुश्रवण कोषांग को प्रेषित करने को कहा गया. साथ ही बैंक में दस लाख रुपये से अधिक नकदी के जमा होने अथवा निकासी किये जाने से संबंधित सूचनाओं को आयकर विभाग के नोडल पदाधिकारी को भेजना सुनिश्चित करना है. चुनाव के दौरान आरटीजीएस के माध्यम से एक एकाउन्ट से दूसरे एकाउन्ट में कोई भी संदेहास्पद लेन-देन होता है तो संबंधित एजेंसी को सूचित करना है. व्यय प्रेक्षकों द्वारा सभी प्रतिनियुक्त एईओ को निर्देश दिया गया कि चुनाव के दौरान सभी स्थैतिक निगरानी दल (एसएसटी) एवं उड़नदस्ता दल (एफएसटी) दलों पर कड़ी नजर रखते हुए मतदाताओं को प्रलोभन देने हेतु उनके बीच नकद राशि, शराब, मादक पदार्थ, बहुमूल्य वस्तु उपहार अथवा रिश्वत आदि के रूप में वितरित किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया. शनिवार को दोनों व्यय प्रेक्षकों द्वारा अभ्यर्थी व्यय अनुश्रवण कोषांग, समस्तीपुर पहुंचकर कोषांग के कार्यों की समीक्षा की गई. समीक्षा के क्रम में अभ्यर्थी व्यय का आकलन हेतु गठित सभी दलों के कार्यों का रिपोर्ट लिया गया तथा आवश्यक निर्देश दिये गये. उनके द्वारा निर्देश दिया गया कि कॉल सेन्टर पर कार्य करने वाले पदाधिकारी अभ्यर्थी व्यय अनुश्रवण कोषांग से संबंधित सभी कॉल का ब्यौरा संधारित करें. नोडल पदाधिकारी, अभ्यर्थी व्यय अनुश्रवण कोषांग को निर्देश दिया गया कि लेखा जांच हेतु तिथि निर्धारित की जाये तथा सभी अभ्यथियों को इसकी सूचना ससमय प्रेषित की जाये. नोडल पदाधिकारी, अभ्यर्थी व्यय अनुश्रवण कोषांग कृष्णा मोहन सिंह द्वारा उनको ब्रीफ गया कि चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए व्यय आकलन से संबंधित सभी टीम एईओ, एफएसटी, एसएसटी, एटी, वीपीटी, कॉल सेंटर तथा वीएसटी कार्यरत हैं तथा प्रतिदिन उनसे रिपोर्ट ली जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >