Exhibition of paintings of painter Md. Suleman: चित्रकार मो.सुलेमान के चित्रों की प्रदर्शनी का मुम्बई में हुआ उद्घाटन

Exhibition of paintings of painter Md. Suleman: देश की प्रसिद्ध एवं अतिव्यस्त कला दीर्घा जहांगीर आर्ट गैलरी मुम्बई में दलसिंहसराय के चित्रकार मोहम्मद सुलेमान की 12वीं एकल कला प्रदर्शनी आयोजित की गयी

Exhibition of paintings of painter Md. Suleman: दलसिंहसराय : देश की प्रसिद्ध एवं अतिव्यस्त कला दीर्घा जहांगीर आर्ट गैलरी मुम्बई में दलसिंहसराय के चित्रकार मोहम्मद सुलेमान की 12वीं एकल कला प्रदर्शनी आयोजित की गयी. जिसमें मो. सुलेमान की गैलरी में यह चौथी एकल कला प्रदर्शनी आयोजित हुई है. मो. सुलेमान के चित्रों की प्रदर्शनी का उद्घाटन गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर हीरो राजन कुमार सहित कई विशिष्ट अतिथियों ने किया. गैलरी में मो. सुलेमान की यहां कुल 45 पेंटिंग को प्रदर्शित की गयी है, जो मिश्रित ऑन कागज पर बनी हुई है. यहां की कला दीर्घा में बड़ी संख्या में. कला प्रेमियों ,कला संग्राहक पेंटिंग प्रदर्शनी देखने के लिए आ रहे हैं. हीरो राजन कुमार ने मो सुलेमान की कलाकारी कि प्रशंसा की और कहा कि जहांगीर आर्ट गैलरी में पेंटिंग की प्रदर्शनी मायने रखती है. उनकी पेंटिंग को देश के हर उम्र के कला प्रेमी पसंद करते ही हैं. और विदेशियों ने भी उनकी पेंटिंग में बड़ी गहरी बात दिखती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >