Samastipur News:घटना के 48 घंटे बाद भी नहीं मिली अग्निपीड़ितों को राहत

हलई थाना के सारंगपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड 3 में आग लगने की घटना के 48 घंटे बाद भी अग्निपीड़ितों को राहत नहीं मिल पायी है. शनिवार

Samastipur News: मोरवा : हलई थाना के सारंगपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड 3 में आग लगने की घटना के 48 घंटे बाद भी अग्निपीड़ितों को राहत नहीं मिल पायी है. शनिवार रात बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग में करीब दर्जन भर घर जलकर खाक हो गये थे. जिसके बाद से लोग खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर हैं. अग्निपीड़ित भूख और प्यास से बेहाल हैं. बिजली की कट जाने से पानी की किल्लत है. घर का सारा सामान जल जाने के कारण खाने-पीने की भारी समस्या उत्पन्न हो गई है. लोगों के पास न शरीर पर कपड़े बचे हैं और न रहने के लिए कोई जगह. प्रशासन द्वारा अब तक केवल पॉलिथीन शीट ही प्रदान की गई है. राहत सामग्री अभी तक नहीं मिली है. इससे लोगों में निराशा है. स्थानीय लोगों से भी कोई खास मदद नहीं मिल पायी है. इस संबंध में सीओ आलोक रंजन ने बताया कि नाजिर के छुट्टी पर होने के कारण राहत सामग्री नहीं मिली है. आश्वासन दिया कि मंगलवार को हर हाल में राहत का चेक अग्निपीड़ितों को सौंप दिया जायेगा. घटनास्थल पर जले हुए अनाज के ढेर, बर्तन और अन्य सामान लोगों की बदहाली को साफ दर्शाते हैं. अग्नि पीड़ित नटवर सहनी, चिंटू सहनी, जगन्नाथ सहनी, चंद्रदीप सहनी, प्रदीप सहनी, गीता देवी, महेश सहनी, गणेश सहनी, देवेंद्र सहनी, योगेंद्र सहनी आदि ने बताया कि सबसे बड़ी समस्या पुनर्वास की है. क्योंकि अब आने वाले समय में ठंड बढ़ेगी तो लोगों का जीना मुहाल हो जायेगा. अग्निपीड़ित अब भी प्रशासन से जल्द से जल्द मदद की उम्मीद लगाये बैठे हैं. लोगों का कहना है कि बिजली कट जाने से अंधेरे में गुजारा करना पड़ रहा है. स्थानीय लोग के द्वारा भी अब तक कोई सामुदायिक भोजन की व्यवस्था नहीं की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >